साहित्यालंकार एवं साहित्य रत्न की उपाधि से विभूषित सकलदीप बाबू किये गए याद !

पटना: प्रिया सिंह

साहित्यालंकार एवं साहित्य रत्न की उपाधि से विभूषित सकलदीप बाबू किये गए याद !

 

बिहार/पटना: अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत करजान गांव निवासी स्व0 सकलदीप बाबू को उनकी 47 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रामायण पूजन एवं श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों सहित सैकड़ों लोगो ने भाग लिया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

ज्ञात हो कि 15 अगस्त 1919 को जन्मे शिक्षाविद स्व0 सकलदीप बाबू साहित्य में अभिरुचि को लेकर साहित्यालंकार एवं साहित्य रत्न की उपाधि से विभूषित किये जा चुके हैं।अवर शिक्षा सेवा- शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय महेंद्रू पटना में उपप्राचार्य के पद पर अपनी सेवा देते हुए 11 फरवरी 1975 को उनका असामयिक निधन हो गया था।

पिता की यश कृति को फैलाने वाले उनके पुत्र श्री अनंत कुमार सिंह भी वर्तमान में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अररिया के पद पर कार्यरत है।सामाजिक कार्यों में समर्पित भाव से योगदान देने वाले अनंत कुमार सिंह उर्फ बीओ साहब अपने पिता की पुण्य तिथि पर गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं साड़ी वितरण कार्य एवं दरिद्रनारायण भोज का आयोजन करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!