आज स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सुपौल के द्वारा संदेश यात्रा निकाला गया !

सुपौल: अभिषेक कुमार झा

 

आज स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सुपौल के द्वारा संदेश यात्रा निकाला गया !

बिहार/सुपौल: भाजयुमो द्वारा पूरे भारत वर्ष में एक साथ मोटरसाइकिल यात्रा निकालकर देश के युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना भरना मुख्य उद्देश्य है।

उक्त बातें भाजयुमो द्वारा गांधी मैदान सुपौल से विवेकानंद युवा संदेश यात्रा को झंडा दिखाकर विदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय जी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमन कुमार चंद जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल भारत ही नही पुरे विश्व के लिए प्रेरणाकुंज है।

स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत को पढ़कर युवा अपने अंदर आदर्श चरित्र का निर्माण कर सकते है।

यात्रा गांधी मैदान से निकलते हुए शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए गगन भेदी नारे भारत माता की जय, विवेकानंद का क्या संदेश सुंदर सुहाना भारत देश,भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िंदाबाद नारा लगाते हुए स्थानीय भारत सेवक समाज महाविधालय पहुँचे, जहाँ स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश झा ने किया ,उन्होंने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के दर्शन को पढ़कर हम आदर्श नागरिक बन सकते है।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के महामंत्री सुरेश कुमार सुमन ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संदेश यात्रा निकालकर समाज को जागृत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास किस प्रकार पहुँचे इसके लिए समाज को जगाने का काम किया गया है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री सुमन कुमार ,क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजधर यादव,महामंत्री मनोज सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल भाजयुमो के महामंत्री रवि भूषण उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी रौशन झा,पियूष जयसवाल,अविनाश झा, संतोष जी रविन्द्र जी, बसंत वर्मा, मनीष अग्रवाल, सागर झा, जागेश्वर प्रसाद साह, अनुज गिरी, दीपक दुबे, नवीन किंग,जयकृष्ण जी, आर्यन जी,आकाश,कन्हैया चौधरी, विक्की भगत, अभिषेक राणा,सुमन झा, अभय झा एवं साथ मे सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!