प्रशान्त कुमार के रालोजद प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह !
करजाइन: गौरीश मिश्रा
प्रशान्त कुमार के रालोजद प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह !
बिहार/सुपौल : राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने बसन्तपुर प्रखंड क्षेत्र के निवासी समाजसेवी एवं शिक्षाविद् प्रशान्त कुमार को राष्ट्रीय लोक जनता दल का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। प्रशांत कुमार के मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष मु. इजहार, प्रदेश महासचिव सह जिप सदस्य गौतम कुमार, प्रदेश सचिव पप्पू कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण मेहता, वरिष्ठ नेता धर्मपाल कुमार, नीलाम्बर मेहता, देवचंद्र कुमार, आचार्य रामविलास मेहता, जागेश्वर मेहता, रामलखन भारती, सुशील मेहता, जवाहर ऋषिदेव, रूपेश मेहता, रामचंद्र मेहता, राजेश रंजन, मनीष कुमार, मणि भूषण कुमार, विनोद कुमार, अभिनव मेहता,सहित दर्जनों लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि
प्रशान्त कुमार उपेंद्र कुशवाहा के संघर्ष के दिनों से उनके साथ जुड़ हैं। उनकी नीतियों और विचारों को लेकर हमेशा प्रखरता के साथ आगे बढ़ते रहे। प्रशान्त कुमार के प्रदेश सचिव बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि उपेंद्र कुशवाहा के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
वहीं नवनियुक्त प्रदेश सचिव प्रशान्त कुमार ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जो जिम्मेदारी और जवाबदेही दी है उनका अक्षरशः पालन करते हुए पार्टी को धरातल पर मजबूत किया जाएगा। पार्टी को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। आने वाला लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करेंगे।