लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) का जिलास्तरीय बैठक आयोजित !

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) का जिलास्तरीय बैठक आयोजित !

बिहार/सुपौल: सिमराही बाजार स्थित एक होटल परिसर में शनिवार को लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) का जिलास्तरीय बैठक आयोजित किया गया। जिला इकाई की इस संगठनात्मक समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन मंत्री ई रविन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, प्रदेश महासचिव सह सुपौल प्रभारी रतन पासवान मौजूद रहे। बैठक में जिले भर से सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान महासचिव ललित कुमार भारती, मंच संचालन सह स्वागत भाषण सुनील कुमार पासवान ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए ई रविन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,अफसर शाही, पुलिसिया दमन से त्रस्त बिहार की आवाम एकतरफा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए आतुर है। नीतीश कुमार की भ्रष्ट सरकार से तंग आ चुकी है। लोगों की उम्मीद चिराग पासवान जी से है। यही कारण है कि आज बिहार के नौजवान बुद्धिजीवी का विश्वास चिराग पासवान के प्रति जग जाहिर है। चाचा भतीजा की शासनकाल में शिक्षा तो चौपट हो गया है।दुनिया भर में बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय का नाम चल रहा था आज वह बिहार में ही सिमट कर रह गया है। बिहार में नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर नीतीश कुमार राजशाही का प्रतीक बन गया है। इन सभी विंदुओं के खिलाफ पूरे बिहार में लोजपा जन आन्दोलन करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी रतन पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचाने के साथ एक बूथ टेन यूथ मिशन के तहत काम करें। भविष्य के मुख्यमंत्री हमारे नेता चिराग पासवान होंगे इसमें कोई दो मत नहीं है। जिला प्रधान महासचिव ललित कुमार भारती ने कहा सुपौल में पार्टी कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं का दौरा जारी है।

हमलोग मजबूती से बिहार के लोकसभा विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे। सुनील कुमार पासवान ने कहा बिजली बिल में बढ़ोतरी के खिलाफ जब लोजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार भर में आंदोलन किया तो सरकार उस बिल को वापस लिया। जिसके बाद अब प्री मीटर से अधिक बिजली बिल देकर लोगों को परेशान किया जा रहा है इसके विरुद्ध बहुत जल्द बिहार भर में एक आन्दोलन करने जा रही है। बैठक को निर्मली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गौतम शेखर कुन्दन कुमार साह जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सुपौल संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष नशीम अहमद गुड्डू, अमरेन्द्र गोयत, भोला पासवान ने भी संबोधित किया। मौके पर विभिन्न प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, योगानंद पासवान, मानकेशवर पासवान, रोशन कुमार राकेश,प्रभाष पटेल सहित सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!