गुप्ता ब्रदर्स द्वारा जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
गुप्ता ब्रदर्स द्वारा जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल !
बिहार/ सुपौल : शनिवार को रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर-10 में कार्यक्रम का आयोजन कर 22 जरूरतमंदों को गायत्री परिवार से जुड़े गुप्ता ब्रदर्स के भोला प्रसाद गुप्ता के द्वारा कंबल वितरित किया गया।
कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी गुप्ता ब्रदर्स के भोला प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा ही मानवता है।
उन्होंने कहा मैंने यह निश्चय किया है कि असहायों को ठंड से बचाऊंगा।
इसी कड़ी में जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी भोला प्रसाद गुप्ता द्वारा रतनपुर पुराणी बाजार दुर्गा मंदिर में 71 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया था।
उनके इस कार्य की स्थानीय गणमान्य लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि गरीबों की मदद करना पुण्य का कार्य है।
समाजसेवी भोला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
इस मौके पर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र, पूर्व पंसस तपेश चंद्र मिश्र, मोहन मिश्र, जगदीश पासवान आदि उपस्थित थे।