साधारण सी गलती के लिए दो नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, होगी कार्रवाई !
सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती
साधारण सी गलती के लिए दो नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, होगी कार्रवाई !
बिहार/सुपौल: भपटियाही थाना क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के मस्जिद टोला में गुरुवार के अपराह्न दो नाबालिग लड़के को खंभा से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार छिटही गांव के मस्जिद टोला के एक व्यक्ति का चापाकल का हैंडल चोरी हो गया। उसको लेकर कुछ लोगों ने गांव के ही दो नाबालिग लड़के पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। फिर जब दोनों नाबालिग लड़के मस्जिद टोला पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे, तब उसे पकड़कर एक खंभा से बांध दिया तथा उसका पिटाई करने लगा।
दोनों लड़के के चिल्लाने पर आसपास के कई लोग वहां पहुंचे लेकिन कोई कुछ मदद नहीं कर सका। खंभा से बंधा दोनों लड़का पिटाई कर रहे दबंग से दया की भीख मांग रहा था लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। दबंगों ने दोनों नाबालिग लड़के को लाठी डंडे से पीटा। फिर कुछ लोगों के वहां आने और बीच बचाव करने पर दोनों लड़के को मुक्त किया गया। पिटाई के दौरान एक लड़के के हाथ में चापाकल का हैंडल दे दिया गया था। दोनों लड़के को इस कदर रस्सी द्वारा खंभा से लपेटकर बांधा गया था कि दोनों लड़का किसी भी दिशा में नहीं मुड़ पा रहा था।
तमाशबीन बने लोग दोनों लड़के के कोहराम के बाद भी सहायता नहीं कर रहे थे। नाबालिक दोनों लड़के के साथ पिटाई का वीडियो गांव के कुछ लोगों ने बनाकर उसे उजागर किया।
बोले प्रखंड विकास पदाधिकारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायगढ़ भपटियाही सुश्री श्वेता ने पूछने पर कहा कि उन्हें पहले से नाबालिग लड़के के पिटाई के मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर थाना अध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई करने को कहा जा रहा है।
बोले थानाध्यक्ष
भपटियाही थाना अध्यक्ष राघव शरण ने पूछने पर कहा कि घटना की जानकारी मिली है और उस पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित दोनों लड़का के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि कानून को किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
उधर साधारण सी गलती को लेकर दो नाबालिग लड़के को खंभा में बांधकर पीटे जाने की घटना से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।