आशिफ खान को JACP का जिला अध्यक्ष मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी !
डेस्क
आशिफ खान को JACP का जिला अध्यक्ष मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी !
बिहार/सुपौल: जन अधिकार छात्र परिषद के सुपौल जिला अध्यक्ष का भार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता आशिफ खान को मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।
उपरोक्त जानकारी जाप के सुपौल जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाठक ने पत्र जारी करते हुए साझा किए। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशिफ खान हमेशा से समाज और छात्र- छात्राओं के लिए हर समस्या में खड़े रहे हैं। उनकी कर्मठता व कुशल कार्यक्षमता को देखते हुए मनोनीत किया गया है। उम्मीद है अपने पद का उपयोग छात्रहित व समाजहित में पूरी निष्ठा से करेंगे।
वहीं जाप के कार्यकर्ताओं में भी खुशी देखी गयी। सभी ने शुभकामनाएं भी दिए।