अभिभावकों के शिकायत पर बीईओ ने किया विद्यालय का जाँच, प्रधान को लगायी फटकार !

छातापुर/भीमपुर: सुमित जयसवाल

अभिभावकों के शिकायत पर बीईओ ने किया विद्यालय का जाँच, प्रधान को लगायी फटकार !

 

बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुबनी पूर्वोत्तर के प्रधान शिक्षक झमेली शर्मा के खिलाफ ग्रामीणों ने पिछले दिनों खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमिता पर विद्यालय पहुंच कर प्रधान के खिलाफ जमकर हंगामा किया था।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कोशी प्रमंडल सहरसा को आवेदन देकर विद्यालय प्रधान श्री शर्मा पर खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितता, मनमानी तरीके से विद्यालय का संचालन करने, स्नातक ग्रेड के शिक्षक रहते स्वयं के द्वारा विद्यालय का प्रभार में बने रहने की शिकायत की थी।

जिसके आलोक में गुरूवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी छातापुर नंद किशोर सिंह ने विद्यालय पहुंच कर विभिन्न संचिकाओं का जांच-पड़ताल की।अभिलेख अद्यतन नही रहने, खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और अभिभावकों के साथ मनमाने तरीके से पेश आने पर विद्यालय प्रधान झमेली शर्मा को कड़ी फटकार लगाई।

बीईओ श्री सिंह ने विद्यालय प्रधान को आदेश दिए की लाभुकों को खाद्यान्न उचित मात्रा में तौल कर दें।अभिभावकों से शिष्टाचार में ही बात करें। शौचालय, वर्ग कक्ष आदि को साफ रखें। शिक्षकों के साथ भेदभाव पर भी बीईओ ने विद्यालय प्रधान श्री शर्मा को सख्त हिदायत दिए। विद्यालय प्रधान द्वारा शिक्षकों पर राजनीति करने के आरोप को बीईओ ने बेबुनियाद बताया और झमेली शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह का मनमानी रवैया रहा तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

बीईओ ने स्नातक ग्रेड के दोनों शिक्षक राजकुमार राम और जुबैर आलम से विद्यालय प्रधान पद पर नही रहने का कारण पूछा तो दोनों शिक्षकों ने कार्य करने में असमर्थता जाहिर किये।जिसके बाद ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्नातक ग्रेड के शिक्षक राजकुमार राम खुद विद्यालय प्रधान झमेली शर्मा के घर में अपना बसेरा डाले हुए हैं। खाना-पीना भी फ्री ऑफ कोस्ट मिलता है, जिसके कारण वो प्रधान के पद पर नही रहना चाहते हैं। जबकि दूसरे स्नातक ग्रेड शिक्षक जुबैर आलम का बसेरा विद्यालय के सचिव के आवास पर है, उसे भी फ्री ऑफ कोस्ट खाना-पीना मिल जाता है, जिसके कारण प्रभार नही लेना चाहते हैं।

बीईओ ने अभिभावकों को बताया कि विद्यालय प्रधान श्री शर्मा को हिदायत दी गई है। यदि आगे किसी तरह की अनियमितता या मनमानी तरीके को अपनाकर कार्य को अंजाम देता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!