अखंड सौभाग्य के वरदान और पति पत्नी में समानता के प्रतीक का पर्व करवा चौथ सुहागिन महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया !

abhishek kumar shingh

सुपौल/राघोपुर: सुरेश कुमार सिंह

अखंड सौभाग्य के वरदान और पति पत्नी में समानता के प्रतीक का पर्व करवा चौथ सुहागिन महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया !

सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबे उम्र के लिए की करवा चौथ का व्रत !

 

बिहार/सुपौल: करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस व्रत के लिए महिलाएं कई दिनों पहले से तैयारियां में जुटी थी। रविवार को संध्या में सिमराही की पल्लवी रानी ,कंचन कुमारी, स्मृति कुमारी, कल्पना कुमारी, खुशबू देवी आदि ने खूब सज-संवर कर हथेली पर खूबसूरत मेहंदी लगा कर पूरा दिन निर्जला उपवास रख कर पति की लंबी आयु ,उन्नति-प्रगति की कामना के लिए करवा चौथ की पूजा की एवं गीत गा कर शाम को चंद्रोदय के बाद अर्घ्य दिया और फिर चलनी से पति का चेहरा देखी।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

तत्पश्चात पति के हाथों से पानी पी कर इस व्रत का पारण किया। करवा चौथ के दिन महिलाएं कहीं ग्रुप में तो कहीं परिवार संग पूजा करते नजर आयीं। इस साल करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 55 मिनट से लगभग 9 बजे तक का था।

हालांकि इस बार करवा चौथ का व्रत कुछ खास था क्‍योंकि इस बार पूजन रोहिणी नक्षत्र और वरियान योग में किया गया। इस बार रविवार होने के कारण व्रती महिलाओं काे सूर्य देव का आशीर्वाद भी मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!