बाढ़ स्टेशन परिसर में लगाए गए शौचालय का हाल बदहाल !

पटना: प्रिया सिंह

बाढ़ स्टेशन परिसर में लगाए गए शौचालय का हाल बदहाल !

 

बिहार/पटना: दानापुर रेल मंडल के बाढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधा के ख्याल से लगाया गया अति आधुनिक शौचालय का हाल बेहाल है। हालात यह है कि गंदगी के आलम में ना तो इसकी कभी सफाई होती है और ना ही सही तरीके से इसे यूज किया जाता है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

गंदा होने के बाद इसकी सफाई नहीं होने के चलते लोग इसका उपयोग तो दूर आसपास जाने में भी नाक ढककर आना-जाना करते हैं। जिसके चलते आम आदमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शौचालय में पानी का सही तरीके से उपयोग नहीं किए जाने के चलते यह काफी गंदा रहता है और आम यात्रियों को शुल्क अदा करने के बाद शौचालय का उपयोग करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!