भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को किए सम्मानित !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को किए सम्मानित !

बिहार/सुपौल: जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार मोदी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार के दिन पिछले 40 वर्ष से अधिक समय तक पार्टी संगठन के लिए काम करने वाले बुजुर्ग रामलाल सिंह के घर पर पहुंचकर उसे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने रामलाल सिंह के घर पार्टी का झंडा भी लगाया।

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के घर झंडा लगाने तथा उसे सम्मानित करने का कार्य हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि रामलाल सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए काम करते रहे। पार्टी ने उन्हें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया है।


पार्टी संगठन द्वारा सम्मानित होने पर रामलाल सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्ष से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रिय होकर काम किया है। अब उम्र थकान पर है, और ऐसे में भी जहां मौका मिलता है, वह पार्टी के लिए काम करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर सम्मान देने का काम करती है। रामलाल सिंह ने कहा कि आज पार्टी ने जिस तरह उन्हें सम्मानित किया है, इससे वह गदगद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!