भाजपा कार्यकर्ता गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार !

सुपौल/राघोपुर: विकाश आनंद

भाजपा कार्यकर्ता गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार !

बिहार/सुपौल: राघोपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को भाजपा जिला आईटी व मीडिया सेल के जिला सह संयोजक सिमराही निवासी कुंदन कुमार के ऊपर विगत 24 जुलाई को चली गोली काण्ड में मुख्य आरोपी 25 वर्षीय शिवराज यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए जिला के कई भाजपा नेता सहित राघोपुर सिमराही के कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से गिरफ्तारी की माँग की थी।

राघोपुर पुलिस को सोमवार शाम आरोपी शिवराज यादव के सम्बंध में गुप्त सूचना मिली।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दीनादास टोला निवासी आरोपी शिवराज यादव को सिमराही हाई स्कूल से पूरब से पल्सर बाइक सहित पकड़ा गया और थाना काण्ड संख्या 179/20 के नामजद मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।

थानाध्यक्ष ने कहा

उन्होंने बताया कि नामजद अभियुक्त शिवराज यादव के गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन पिछले कई दिनों से सघन अभियान चलाकर खोजबीन कर रही थी।

गिरफ्तारी के वक्त राघोपुर थानाध्यक्ष के साथ सहायक थानाध्यक्ष बिन्देश्वर राम सहित पुलिस बल मौजूद था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त शिवराज यादव की गिरफ्तारी आई पी सी धारा 341,307,334 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के द्वारा इस सफलतम गिरफ्तारी के लिए जिला के भाजपा नेता रामकुमार राय, विशाल जायसवाल,बैजनाथ प्रसाद भगत,उमेश गुप्ता, अमित भगत ,दिलीप पूर्वे ,राजीव गुप्ता सहित सिमराही के व्यवसायियों ने बधाई और शुभकामनाए दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!