भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन !

भाजपा बसन्तपुर पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन !

बिहार/सुपौल: भारतीय जनता पार्टी बसन्तपुर पश्चिम मंडल का प्रशिक्षण शिविर भगवानपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबन कुमार मेहता ने की।

sai hospital

शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में आए जिला महामंत्री मनोज सिंह , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा ,रामनारायण मेहता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा ने कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

इस दौरान शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षकों ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। गाँव का विकास ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य है। कोरोना काल में लोगों की गई सेवा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एनडीए सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि कोरोना का टीका विकसित कर भारत ने अपनी वैज्ञानिक शक्ति का अहसास विश्व को करा दिया है। मंच संचालन रतनपुर पंचायत अध्यक्ष संजीव रंजन झा ने किया।

इस मौके पर रतनपुर मुखिया संजीव कुमार मेहता, अरुण मिश्र, किरण देवी, मंडल महामंत्री पवन मेहता , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आलोक राज , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण सिंघम, सुशील मेहता, तपेश चंद्र मिश्र, कुंदन भारती, राजकुमार, पिंटू मेहता सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!