भाजपा प्रदेश महामंत्री के मुंगेर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत !

मुंगेर: सोनू झा

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री के मुंगेर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत !

बिहार/मुंगेर:अखंड भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर “सेवा और समर्पण “कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल मुंगेर में मरीजों के बीच भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल के द्वारा फलों का वितरण किया गया, साथ में भाजपा प्रदेश के महामंत्री एवं पटना दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया, मुंगेर के विधायक , भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। तथा

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

उनके बीच फलों का वितरण किया। साथ में कोरोना संक्रमण के समय अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को भी संजीव चौरसिया के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू, कार्यक्रम के संयोजक ओबीसी मोर्चा के चंदन शर्मा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मोहन वर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री निशूतोष कुमार निशु , महामंत्री अंजू भारद्वाज, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह कल्लू, कृष्णा मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमेधा सहित जिला, नगर एवं प्रखंड के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!