भक्तों ने नम आँखों से दिए माँ दुर्गा को विदाई !

भीमपुर: सुमित जायसवाल

भक्तों ने नम आँखों से दिए माँ दुर्गा को विदाई !

 

बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखंड क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत के जीवछपुर नया बाजार, बेलागंज और भीमपुर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरी आस्था व नम आंखों से किया गया। पूरे विधि विधान के साथ वेद मंत्रोच्चारण से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद मां की विदाई की गई।
जीवछपुर नया बाजार ,बेलागंज, भीमपुर मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गेडा नदी में किया गया। विदाई यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभावना से प्रेरित होकर विसर्जन अवधि तक भावुक दिखे। विदाई यात्रा के दौरान युवाओं ने माँ के जयकारे लगाते हुए एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाए। जहां भक्तों में एक तरफ पूजा को लेकर हर्ष और उल्लास था वही सभी श्रद्धालु माता को नम आंखों से विदाई भी दे रहे थे।

हलांकि नवमी के दिन हुए बारिश से मेला का रंग थोड़ा जरूर फीका पड़ गया। लेकिन विजयादशमी के रोज मौसम साफ रहने पर मेले में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इस बीच प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चौकस दिखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने अपने क्षेत्र में पप्पू कुमार, दिवाकर कुमार, दिलीप राठौर, शिवजी मंडल, राजेश मुखिया,आर्यन राज, बचनेस्वर मुखिया, जवाहर साह, प्रमोद राम, पप्पू मुखिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!