बिहार के स्वर्ण व्यवसायी सुरक्षित नहीं : पप्पू यादव

पटना: प्रिया सिंह

बिहार के स्वर्ण व्यवसायी सुरक्षित नहीं : पप्पू यादव

बिहार/पटना: बिहार के व्यवसायी यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अरबों का टैक्स सरकार को देकर भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। आए दिन होने वाले लूट और छिनैती की घटनाओं में सबसे ज्यादा पीड़ित यदि कोई होता है तो वह स्वर्ण व्यवसायी या इससे जुड़े कारोबारी होते हैं।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बाकरगंज जाकर स्वर्ण व्यपारियों से मुलाकात कर कही। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान थाना के पीछे स्वर्ण व्यवसायि से करोड़ों की लूट पाट हो जाती है, अभी तक कई अपराधी पकड़ा नहीं जाता है। नेता और प्रशासन सभी लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं। बिहार में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है। एम एल सी चुनाव में माफियाओं को टिकट देने वाली पार्टी ,आम नागरिक को सुरक्षा नहीं प्रदान कर सकती है।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों को बंदूक का लाइसेंस मिलता है और व्यपारियों को नहीं मिलता है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। जन अधिकार पार्टी व्यपारियों की सुरक्षा की लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए जल्द ही डीजीपी से मिलकर स्वर्ण व्यपारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!