चोरी के बाद दहशत फैलाने के लिए चोरों ने की फायरिंग !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

 

 चोरी के बाद दहशत फैलाने के लिए चोरों ने की फायरिंग !

बिहार/ सुपौल : करजाईन थाना क्षेत्र के मंसापुर वार्ड नंबर- 18 में बुधवार की देर रात्रि में चोरी ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

लोगों के जागने पर घटना को अंजाम दे रहे चोरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई।

मौके पर पुलिस भी पहुंची, परन्तु सफलता नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंसापुर वार्ड नंबर-18 निवासी राजेंद्र यादव के घर में बुधवार की रात करीब ढाई बजे घुसे चोरों ने अंदर प्रवेश के बाद जिस घर में परिवार के सदस्य सोये हुए थे, उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया।

sai hospital

देर रात्रि में खट-खट की आवाज सुनकर गृहस्वामी की पत्नी जगी और दरवाजा खोलने लगी तो दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद उनलोगों के द्वारा शोर मचाया गया। साथ ही भतीजे चंद्भूषण को घर के अंदर से ही फोन पर जानकारी दी।

इसके बाद जब भतीजे चंद्रभूषण बाहर निकलकर शोर मचाया तो अज्ञात चोर हवा में दो फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद बाहर से बंद दरवाजा को खोला गया। गृहस्वामी राजेंद्र यादव ने बताया कि बाहर निकलने पर एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। वहीं दूसरे कमरे के दरवाजे का कुण्डी आरी ब्लेड से कटा हुआ था।

कमरे के अंदर गोदरेज को तोड़कर उसमें रखा सामान गायब था। साथ ही चदरे का एक बक्सा घर के पीछे टूटा हुआ फेंका था। इसके अलावा कपड़ों से भरा दो भीआईपी (अटैची) चोर लेकर चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही नवपदस्थपित थानाध्यक्ष संजीव कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पुरी रात खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन ने जुटी हुई है। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
घटना की जानकारी के बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची।

डॉग स्क्वायड ने की छानबीन

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसबी की डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल से लेकर दूर तक छानबीन की। हालांकि उन्हें भी कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगी।

सुरक्षा की उठी मांग

स्थानीय लोग सहित जनप्रतिनिधियों ने करजाईन में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की। एक के बाद एक घटना होने से लोग भयभीत है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में तेजी लाया जाए।

लोगों ने पुलिस के वरीय पदाधिकारी से करजाईन में अतिरिक्त सुरक्षा बल देने के साथ गश्त की गाड़ियां बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!