“एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्री राम” से गुंजा जिले का सबसे भव्य रामनवमी शोभायात्रा !

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

“एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्री राम” से गुंजा जिले का सबसे भव्य रामनवमी शोभायात्रा !

बिहार/सुपौल: भारतीय पर्व और त्योहार का जुनून त्योहार के एक दिन पहले और बाद तक तो बना रहता है। लेकिन इस वर्ष रामनवमी त्योहार का जुनून त्योहार के दो दिन बाद भी पूरे जोशो जुनून में देखने को मिला। रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर सिमराही नगर पंचायतवासियों के  श्रीराम भक्तों के द्वारा इस क्षेत्र में अब तक का सबसे भव्य और आकर्षक श्रीराम महाशोभायात्रा सिमराही रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर से निकाली गई। रामनवमी शोभायात्रा के अध्यक्ष मनीष कुमार भगत के नेतृत्व में और राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी के चाक चौबंद व्यवस्था में हजारों की संख्या में श्रीराम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। ढोल – नगाड़े के धुनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।

करीब एक किलोमीटर लम्बी शोभायात्रा में करीब दर्जनों झाँकी निकाली गई और राम नाम के संगीतमय जयकारों से पूरा नगर झूमता हुआ दिखाई दिया। रामनवमी शोभायात्रा के अध्यक्ष मनीष भगत ने बताया कि राघोपुर प्रखण्ड में अब तक का सबसे भव्य शोभायात्रा का शुरुआत सिमराही एनएच 57 स्थित रामजानकी ठाकुरवाड़ी से शुरू होते हुए जे पी गोलंबर,पिपराही रोड,राघोपुर थाना ,राघोपुर रेलवे क्रासिंग होते हुए सिमराही पेट्रोल पंप, हॉस्पिटल रोड, हाई स्कूल रोड,करजाइन रोड होते हुए वापस पुनः कार्यक्रम स्थल ठाकुरवाड़ी पर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में श्री राम की प्रतिमा, रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण और माँ सीता के वेश में बच्चे और भारत माता आकर्षण का केंद्र था। शोभायात्रा के दौरान करीब पच्चीस हजार की भीड़,सैकड़ो गाड़ियों का काफिला, हजारों मोटरसाइकिल पर सवार युवाओं की टोली भगवा वस्त्र,हजारों भगवा झंडा लिए श्रीराम के नारो के साथ, ढोल, घुरसवारियो सहित जिस भी गली मोहल्ले से निकल रहे थे, सभी नगर वासी अपने घरों से निकल शोभायात्रा का हौसला अफजाई कर रहे थे। सबसे खासियत रही कि इस भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों क़ी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कई किलोमीटर तक कि पैदल यात्रा भी किया।  शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए बहुत लोगो ने अपने घर के बाहर पेय जल और नींबू शरबत का व्यवस्था किये हुए थे।सिमराही नगर के मुस्लिम क्षेत्रों से भी शोभायात्रा का स्वागत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया जिससे कि सिमराही नगर पंचायत में हिन्दू मुस्लिम एकता भी दिखाई दिया। सिमराही रामनवमी शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ सिमराही नगर पंचायत की चेयरमैन यशोदा देवी, वाईस चेयरमैन विनीता देवी, वार्ड पार्षद चन्दू दास, गोपिकान्त झा, विनय भगत,अभयानंद दीपक,आशुतोष झा, सुरेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, पूर्व मुखिया बैजनाथ प्रसाद भगत, भाजपा नेता सचिन माधोगरिया,भजपायुमो के जिलाउपाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, व्यपार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल, गोपाल चाँद दिलीप पूर्वे,राजीव गुप्ता, पंकज मंडल, दीपक राउत, रंजीत महासेठ,राधेश्याम भगत,अभिनदंन दास,अविनाश जीतू, रामचन्द्र भगत,गौतम चौधरी,अमरजीत कुमार,विश्वजीत भगत सहित सैकड़ो कार्यकारणी सदस्यों ने शोभायात्रा को सफल बनाया। शहर में शोभायात्रा के दौरान शांति बनाए रखने को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिसमें राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केशरी पूरे दल बल के साथ शोभायात्रा के शुरू होने से पूर्व फ्लैग मार्च किया और शुरुआत से अन्त तक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!