शोभायात्रा में शामिल हुए रामभक्त !

छातापुर: आशीष कुमार

शोभायात्रा में शामिल हुए रामभक्त !

बिहार/सुपौल: रामनवमी महोत्सव के मौके पर छातापुर पेट्रोल पम्प से एस एच 91 मुख्य मार्ग पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए।भगवा वस्त्र धारण किये ये राम भक्त हाथ मे झंडा लिए जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में रथ पे सवार राम सीता, लक्ष्मण से सजाये शोभायात्रा में जगह-जगह कौमी एकता और भाईचारे भी देखने को मिला।

मुख्य मार्ग के किनारे में शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के लिए शीतल पेय जल का वितरण किया गया। शोभायात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गये थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी शोभा यात्रा बलुआ बाजार में संपन्न हो गई। इस भव्य शोभा यात्रा को लेकर पुलिस सुबह से ही सतर्कता बरत रही थी।शोभा यात्रा के प्रारंभ वाले स्थल से ही अनुमंडल प्रशासन एसडीएम एस जेड हसन, एसडीपीओ बिपिन कुमार विधि व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। प्रशासन द्वारा एहतियातन शोभा यात्रा वाले मार्ग में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। शोभा यात्रा छातापुर मुख्यालय से प्रारंभ होकर बलुआ में समाप्त हुई। इस दौरान एसडीएम, एसडीपीओ ,बीडीओ रीतेष कुमार सिंह, अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष रामएकबाल पासवान, भीमपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार के अलावे जुलूस सह शोभायात्रा में शालिग्राम पांडेय, सुशील प्रसाद कर्ण, केशव कुमार गुड्डू, सूरज चंद्र प्रकाश, गौरीशंकर भगत, पवन हजारी,

संजीव कुमार भगत, पंकज भगत, रामटहल भगत, सत्यप्रकाश, गुंजन भगत, बलराम सिंह, जिला सह संयोजक द्वय दिपेश कुमार गुड्डू व आलोक कुमार मंडल, सुरज मंडल, प्रीतम मंडल, विरेंद्र , संजय सरोज, रौनक, मोनु, राहूल, सुनील, गोलू तुफानी, आजाद, रामकिशोर सहित अधिकारीगण व्यवस्था में अंत तक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!