हमारी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ रही है: सुभाष कुमार यादव

डेस्क

हमारी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ रही है: सुभाष कुमार यादव

बिहार/सुपौल: जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के सुपौल जिला उपाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सत्ता की लालसा से ज्यादा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ रही है। यादव ने ये बातें जन अधिकार पार्टी के छठे स्थापना दिवस पर कही।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

उन्होंने दल के तमाम नेताओं, समर्पित कार्यकताओं, युवा साथियों और प्रदेश की जनता को पार्टी की छठी सालगिरह पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

सुभाष ने कहा कि जन अधिकार पार्टी मानवतावादी विचारों और सेवा धर्म के साथ मानव उत्थान की राजनीति करने वाली पार्टी है। जनता की हर मुसीबत में हमलोग उनके काम आए हैं और हमेशा यही कोशिश भी रहती है और ये प्रेरणा हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव से मिलती है।

उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को जनता का दमन करने वाले लोगों ने सेवा के बदले कारावास दिया, लेकिन उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन, विचारों और जज्बे से तमाम कार्यकर्ता जनता की सेवा में आज भी हाजिर हैं। हमारी पार्टी अपने नाम के हिसाब से जनता की अधिकार की न सिर्फ बात करती है, उसके लिए लगातार प्रयासरत भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!