जो देश के संविधान को कुचला, आज उसी के वंशज संविधान की दुहाई दे रहा है: नवल किशोर यादव

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

जो देश के संविधान को कुचला, आज उसी के वंशज संविधान की दुहाई दे रहा है: नवल किशोर यादव

 

बिहार/सुपौल: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सिमराही स्थित मैरेज हॉल में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व वंदे मातरम गीत के साथ की गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के सदस्य नवल किशोर यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद ऋषिदेव ने किया।

अपने उद्बोधन में विधान परिषद के सदस्य नवल किशोर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है। जो देश के संविधान को कुचला था आज उसी के वंशज संविधान की दुहाई दे रहा है। कहा कि जिसने देश को लूटा आज वही बात कर रहा है भारत की संविधान का। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद ऋषिदेव ने कहा कि 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र काला दिवस के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि जो समाजवादी विचारधारा के लोग है आज वे कांग्रेस के गोद मे खेल रहा है। कहा कि 2024 में हमलोग पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे। वहीं सुपौल लोकसभा संयोजक रामकुमार राय ने कहा कि आपातकाल इंदिरा गांधी के द्वारा हमलोगों के ऊपर जबरदस्ती थोपा गया था। उन्होंने कहा कि आज अपने स्वार्थ के चलते नीतीश कुमार आपातकाल के गोद मे जाके बैठ गए हैं। कहा कि विरोधी दल से कुछ नही होने वाला है 2024 में भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीट जीतेगी।

वहीं छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो वैद्यनाथ भगत ने कहा कि भाजपा का 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के निमित ही ये प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग उस समय आपातकाल का विरोध करते थे वैसे लोग आज अपने आप को बचाने के लिए कुछ तथाकथित लोगो के गोद मे जाके बैठ गए हैं। तो वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी ने कहा कि ये काला दिवस जो मना रहे है, उस समय इंदिरा गांधी ने जो आपातकाल लगाया था उसके बारे में बताने का कार्य कर रहे है ताकि लोग इस काला दिवस को जाने और जागरूक हो।

तो वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस तरह से हराया जाए इसके लिए ये तमाम ठगबंधन के लोग एकजुट होकर अपना भाग्य आजमा रहे है।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सचिन माधोगड़िया ने किया तथा मंच संचालन भाजपा सिमराही के नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने किया।

इस मौके पर निवर्तमान महामंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, उपाध्यक्ष अर्चना मेहता, महामंत्री सीमा कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत, भाजपा नगर महामंत्री प्रशान्त वर्मा, रमन कुमार झा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, गुड़ु दास, अमित शाह, विजय कुमार, अविनाश साह, नगर प्रभारी विजय सिंह, राजकुमार पोद्दार, ऋतुराज यादव, भरत सिंह, संजय सेन, रामचन्द्र शर्मा, प्रभु मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!