नगर पंचायत का पहला आम बैठक आयोजित, ऐसे होगा विकास…

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

नगर पंचायत का पहला आम बैठक आयोजित, ऐसे होगा विकास…

बिहार/सुपौल: नगर पंचायत सिमराही के कार्यालय परिसर में सोमवार को नगर पंचायत के सभी प्रतिनिधियों का पहला आम बैठक आयोजित किया गया। मुख्य पार्षद यशोदा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपमुख्य पार्षद विनीता देवी सहित विभिन्न वार्डो के पार्षदों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसके बाद विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत कराया।

इस दौरान वार्ड 13 के पार्षद गोपीकान्त झा ने सड़क, जल जमाव, कचड़ा सहित अन्य विषयों पर बात रख सदन को अवगत कराया। साथ ही वार्ड 12 के पार्षद स्मृति कुमारी, वार्ड 7 की पूजा कुमारी सहित अन्य पार्षदों ने भी अपने क्षेत्र की समस्या से सदन को अवगत कराया। वहीं उपमुख्य पार्षद विनीता देवी द्वारा एक लिखित प्रस्ताव सदन को प्रस्तुत किया गया। जिसमें नगर से दो एनएच गुजरने के बाद बस एवं ऑटो स्टैंड नहीं रहने से सड़क जाम की समस्या एवं उनके निवारण तथा यात्रियों के मूलभूत सुविधा हेतु जमीन उपलब्ध कर बस स्टैंड, व ऑटो स्टैंड निर्माण कार्य करवाना। नगर में जमीन चिन्हित कर मुक्ति धाम का निर्माण करवाना।

जल जमाव को लेकर मास्टर प्लान बनाकर उसका निदान करवाना। सम्पूर्ण नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट का व्यवस्था। मुख्य बाजार एवं महत्वपूर्ण बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण करवाना। पूरे नगर क्षेत्र में साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था को लेकर डोर टू डोर कचरा उठाव की व्यवस्था करवाने सहित अन्य बातों को रखा गया।
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी, वार्ड पार्षद उषा देवी, स्मृति कुमारी, कविता देवी, रजिया खातुन, बुदनी देवी, रीना देवी, पूजा कुमारी, बबलू सादा, गोपीकान्त झा, राजाराम मेहता, गणेश प्रसाद दास, सतीश कुमार, मो हयुम, मो नसीम, धीरेन्द्र राम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!