पान खाकर लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर !

सुपौल: अभिषेक कुमार झा

पान खाकर लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर !

बिहार/सुपौल: सुपौल सदर थाना क्षेत्र के घुरण गाँव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद घायल युवक मो शमशाद की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

घायल युवक

परिजनों ने बताया कि देर शाम मो शमशाद अपने घर के पास स्थित चौक पर पान खाने गया, उसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गनीमत थी कि गोली शमशाद के जांघ में लगी। स्थानीय लोगों ने घायल शमशाद को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती किया। जहां वो इलाजरत है।

इधर घटना के बाद परिजनों में दहशत है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!