पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प !

बिहार/सुपौल: पृथ्वी दिवस के मौके पर राघोपुर प्रखंड के बायसी पंचायत में पौधरोपण अभियान चलाया गया। स्थानीय मुखिया लाजवंती रूपम के नेतृत्व में पंचायत के वार्ड नंबर-13 स्थित अन्य जगहों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

मुखिया लाजवंती रूपम ने इस अवसर पर लोगों में पौधारोपण के प्रति जागरूकता लाकर पृथ्वी के संरक्षण, प्रकृति की रक्षा, जैव विविधता संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा असमय जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण व प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से भी आगे आकर एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।

कहा कि यदि क्षेत्र का हर नागरिक एक पौधा लगाएगा और उसकी सही देखभाल करेगा तो यह क्षेत्र हरियाली से भर जाएगा। मुखिया ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे रक्षक है। ज्यादा पेड़ लगाने से हमें भरपूर ऑक्सीजन मिलेगा। इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।

इस मौके पर मनरेगा पीओ, पीआरएस, पूर्व पंसस तारानंद यादव, वार्ड सदस्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं बायसी पंचायत के दहगामा में जदयू युवा कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता के द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पांच करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने में जदयू कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। उनके द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!