रीता बनी सचिव !

डेस्क

रीता बनी सचिव !

बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्रा. वि. यादव राम टोला नरहैया में बिद्यालय शिक्षा समिति का गठन शांतिपूर्वक हो गया।
रीता देवी को सर्वसम्मिति से सचिव पद के लिए चयन कर लिया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

सीआरसी शेलेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में उपस्थित पोषक क्षेत्र के अभिभावकों को गठन से सम्बंधित नियम की जानकारी दिए।इसके बाद पिछड़ा वर्ग से 2,अति पिछड़ा से 2 ,अनुसूचित जाति से 2,निशक्त से 1 सदस्यों का चयन किया गया।

इसके बाद सभी सदस्यों ने आपस में हल्की नोक झोंक और विचार विमर्श करते हुए रीता देवी को सर्वसम्मति से सचिव पद के लिए चयन कर लिया गया।

इस दौरान प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी, सहायक शिक्षक फैज अहमद, अरविंद यादव, रामचंद्र राम, सुलेन यादव, बुधनी देवी, रूकिया देवी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!