अथमलगोला में छात्र आंदोलन का नही दिखा असर, प्रशासन रहा सतर्क !
पटना: प्रिया सिंह
अथमलगोला में छात्र आंदोलन का नही दिखा असर, प्रशासन रहा सतर्क !
बिहार/पटना: अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र में आरआरबी एनटीपीसी हेतु आहूत बिहार बंद का असर नही दिखा।दानापुर रेल मंडल के अथमलगोला स्टेशन पर शांति कायम रही। वहीं एनएच 31 पर परिचालन आम दिनों की तरह सामान्य रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों के आन्दोलन व रेल मंत्रालय के स्पष्टीकरण के बीच शुक्रवार को बिहार बंद का कई स्थानों पर व्यापक असर देखने को मिला। इस क्रम में 13207 पटना जसीडीह मेमू अथमलगोला स्टेशन पर, 13401 इंटरसिटी बाढ़, 15527 कमला पंडारक, 18622 पाटलिपुत्र मोर, 15713 कटिहार मोकामा, 03273 मेमू हांथिदा, 03274 मेमू फतुहा में फंसी रही।परंतु अथमलगोला थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, अंचलाधिकारी भास्कर कुमार मंडल एवं स्थानीय सामाजिक बुद्धिजीवी अथमलगोला के समस्त छात्रों को शांतिपूर्ण रूप से समझाने में कामयाब रहे। यही वजह रही कि अथमलगोला प्रखंड में स्टुडेंट हब होने के बावजूद अथमलगोला स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था कायम रही।
अथमलगोला अंचलाधिकारी ने कहा कि रेल मंत्रालय ने छात्रों की मांगों को मानते हुए एक पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया है। साथ – साथ छात्रों से सुझाव भी मांगे गए हैं। इसलिए छात्रों को धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए तथा शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास होना चाहिए। स्थानीय सामाजिक बुद्धिजीवियों ने क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से जहा भी संभव हुआ प्रखंड के समस्त छात्रों से धैर्य और संयम तथा शांति रखने की अपील करते हुए कहा कि पूर्व में सुशील कुमार मोदी ने एक विडियो जारी कर ग्रुप डी में एक ही परीक्षा लेने का रेल मंत्रालय ने आश्वासन दिया है।
इसलिए हमें रेलवे व क्षेत्रीय प्रशासन का सहयोग करना चाहिए, मौके पर अथमलगोला अंचलाधिकारी भास्कर कुमार मंडल,कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तथा रेल कर्मी दिन भर स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था हेतू कैम्प करते रहे।