अंबेडकर चौक पर समारोह आयोजित कर डॉ बाबा साहब अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई !
सुपौल: सुनील कुमार
अंबेडकर चौक पर समारोह आयोजित कर डॉ बाबा साहब अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई !
बिहार/सुपौल: जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर चौक पर एक समारोह आयोजित कर डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर उपस्थित डीएम कौशल कुमार ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वही मौके पर उपस्थित सुपौल एसपी डी अमरकेस,सदर एसडीओ मनीष कुमार,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ,डॉ विजय शंकर चौधरी,जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव,कांग्रेस नेता लक्ष्मण झा ,गगन ठाकुर , विजय पासवान,गोविंद पासवान,चंदन पासवान,अभय मिश्रा, राजा हुसैन सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।