अगस्त क्रांति दिवस पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ साईकल जुलूस !

abhishek kumar shingh

सुपौल/सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

 

अगस्त क्रांति दिवस पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ साईकल जुलूस !

बिहार/सुपौल: जिले के मध्य केंद्र सिमराही बाजार के एनएच 57 पर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस पर विशाल साईकल जुलूस निकाला गया। साईकल जुलूस का आयोजन जाप एस सी/एस टी जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौपाल और सुपौल जिला जाप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

जाप प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव ने बताया कि जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आदेश पर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल साईकल जुलूस पूरे बिहार में किया जा रहा है। इस जुलूस का मसकद है कि केंद्र और राज्य सरकार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाए, बढ़ती बेरोजगारी को दूर करें, पेगासस कांड की जाँच कराए, जातीय जनगणना कराए और पर्याप्त बाढ़ राहत मुहैया कराए।

इसके साथ ही जाप युवा प्रदेश सचिव मोहम्मद मिनतुल्लाह ने कहा कि पूरे बिहार के जाप कार्यकर्ता और आमजन के नेता पप्पू यादव को अविलम्ब रिहा करने की माँग कर रहे हैं।साईकल जुलूस में जाप निर्मली प्रखण्ड अध्यक्ष शिव कुमार यादव, सैफ खान, जाप युवा राघोपुर प्रखण्ड अध्यक्ष पवन कुमार ,युवा प्रखण्ड उपाध्यक्ष मुस्तफा खान, खली खान, रविन्द्र पाल, रामवतार यादव, रणधीर यादव, चंदन कुमार,हरिलाल शर्मा, नीरज शर्मा, रविन्द्र शर्मा, अभिषेक चौपाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!