अज्ञात चोरों ने एक ही रात में पांच घरों में की चोरी !

छातापुर/भीमपुर: सुमित जयसवाल

 

अज्ञात चोरों ने एक ही रात में पांच घरों में की चोरी !

बिहार/सुपौल: भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 एवं 9 में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने 5 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 05 के कौशल्या देवी व उसी वार्ड श्यामशुन्दर शर्मा के घर से मोबाइल, टीवी, जेवरात एवं कई महत्वपूर्ण कागजात भी ले गए। वहीं वार्ड नंबर 9 निवासी राजकुमार सिंह, शिवनंदन सिंह, रविन्द्र सिंह के घर से बकरा(खस्सी), नगद सहित हजारों का जेवरात भी चोर ले गया।

वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची भीमपुर पुलिस छानबीन में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!