बाढ़ में जरूरतमंद गरीब बुजुर्गों के बीच कम्बल वितरण !

पटना: प्रिया सिंह

बाढ़ में जरूरतमंद गरीब बुजुर्गों के बीच कम्बल वितरण !

बिहार/पटना: पिछले कई दिनों से बाढ़ सहित पूरे बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसी स्थिति में भारत विकास परिषद, बाढ़ जिला इकाई के द्वारा कई दिनों से बाढ़ के विभिन्न इलाकों में घूम- घूम कर बुजुर्गों एवं गरीबों के बीच कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

इसी क्रम में बाढ़ के वार्ड नम्बर 15 में परिषद के अध्यक्ष व समाजसेवी सत्येंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद सिंह तथा सचिव व शिक्षक मुकुंद कुमार सिंह ने कम्बल वितरण का कार्य किया। इस अवसर पर कई बुजर्गो एवं महिलाओं के बीच कम्बल वितरण किया गया।

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल के पंचायती राज प्रकोष्ठ के बाढ़ संगठन जिलाध्यक्ष एवं ग्वासा शेखपुरा के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार द्वारा भी जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ो बुजुर्गों एवं महिलाओं के बीच कम्बल वितरण का कार्य किया गया। इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!