बाढ़ राजद द्वारा मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती !

पटना: प्रिया सिंह

बाढ़ राजद द्वारा मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती !

 

बिहार/पटना: राजद संगठन जिला कार्यालय बाढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का कार्यक्रम राजद जिलाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर राजद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परशुराम प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी भाई प्रकाश उर्फ मोहम्मद मुन्ना, राजद के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, प्रधान महासचिव महेश यादव, राजद नेता राही जी, रविरंजन सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कर्पूरी जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सामाजिक विचारधारा है। उन्होंने पिछड़ो, दलितों, शोषितों, वंचितों के हक़ में जीवनपर्यन्त लड़ाई लड़ने का काम किया। वे गरीबों एवं जन-जन के नेता थे, इसीलिए उन्हें जननायक भी कहा जाता है।

वहीं अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष परशुराम प्रसाद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक ऐसे नेता थे जिन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!