बायसी शक्ति केंद्र प्रमुख के पद पर संजय का चयन !

gaurish mishra

करजाइन: गौरीश मिश्रा

बायसी शक्ति केंद्र प्रमुख के पद पर संजय का चयन !

बिहार/सुपौल: बायसी पंचायत के डुमरी चौक यात्री शेड में पूर्व मुखिया सह पूर्व शक्ति केंद्र प्रमुख अनिल कुमार मेहता की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी राघोपुर उत्तरी मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मंडल अध्यक्ष भरत सिंह उपस्थित थे। इस दौरान सर्वसम्मति से बायसी शक्ति केंद्र प्रमुख के रूप में पंसस सदस्य संजय पासवान, संयोजक वैद्यनाथ मेहता एवं उपाध्यक्ष शिव कुमार मुखिया को मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

वहीं नवनियुक्त शक्ति केंद्र प्रमुख ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष रमेश मेहता, ललित कुमार मिश्र, महादेव शर्मा, विनोद कुमार मरीक, अनन्त कुमार यादव, राजकुमार, शिव नारायण मेहता, अंगद राम, रंजीत मांझी, रमेश मंडल, देबू रजक, मुकेश कुमार पासवान, बुध नारायण मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!