भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन !

सुपौल/भीमपुर: सुमित जायसवाल

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन !

बिहार/सुपौल: हिंदू के पवित्र ग्रंथ राम चरित्र मानस के खिलाफ बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के अमर्यादित बयान और हिन्दुओ की भावनाओं को ठेश पहुंचाने के विरोध में बसंतपुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष आशिष कुमार देव के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन विशनपुर शिवराम शक्ति केंद्र पर किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार मिश्र ने मुख्य रूप से भाग लिए। मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे करोड़ों हिंदुओं के आस्था से खिलवाड़ करने वाले मंत्री को बिहार सरकार तुरंत बर्खास्त करे। अपने राजीनतिक भविष्य को चमकाने हेतु ऐसे अमर्यादित बयान को भाजपा के कार्यकर्ता और देश के सभी नागरिक कभी बर्दास्त नही करेंगे। शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के नारे के साथ उनका पुतला दहन उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।


वही मंडल अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव की डिग्री की जांच होनी चाहिए कि कैसे इन्हें प्रोफेसर की डिग्री प्राप्त है। रामचरित मानस पर ऐसे टिप्पणी कर समाज को बांटने का काम कर रहे है। हिन्दू ग्रंथ का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान।। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर यादव ने दीक्षांत समारोह अर्थात शिक्षा के मंदिर में इस तरह का अमर्यादित बयान देकर हिंदू भावनाओं को आहत करने का काम किया है । कहा कि शिक्षा मंत्री दीक्षांत समारोह में जात पात में हिंदू धर्म को टारगेट कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री इतने अशिक्षित है कि उसको अच्छे बुरे का ज्ञान तक नही है। आगे श्री देव ने कहा कि शिक्षा मंत्री का हिन्दू ग्रंथो पर किया गया अमर्यादित बयान उसके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।

पुतला दहन कार्यक्रम में यमुनानन्द मिश्र, संजय झा, राजेश ठाकुर, कन्हैया पोदार, निखिल सौरभ, सुधीर कांत झा, सुरेंद्र मेहता, राजू झा आदि समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!