भारत बंद का दिखा असर !

सुपौल/जदिया: श्रवण चौधरी

 

भारत बंद का दिखा असर !

 

बिहार/सुपौल: राष्ट्रीय युवा महासंघ के बैनर तले संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीनों कृषि कानून के खिलाफ आहूत भारत बंद को सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज प्रखंड में राष्ट्रीय युवा महासंघ से जुड़े कार्यकर्ता एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी सफल बनाने हेतु भारत बंद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

नारेबाजी के द्वारा काला कृषि कानून को वापस लेने की बार-बार मांग उठती रही। राष्ट्रीय युवा महासंघ अध्यक्ष इंजीनियर एलके निराला के नेतृत्व एवं किसान नेता राजेश कुमार यादव के अध्यक्षता में भारत बंद को सफलता मिली। भारत बंद का असर त्रिवेणीगंज प्रखंड के कोरियापट्टी में भी दिखा। जहां व्यापारियों के सहयोग से दुकान बंद कर कार्यकर्ताओं ने भारत बंद किया।

तत्पश्चात एलके निराला के नेतृत्व में युवाओं की टोली अंबेडकर चौक मानगंज पर भी राष्ट्रीय युवा महासंघ द्वारा आयोजित भारत बंद को समर्थन दिया एवं घंटों सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, पुनः कोरियापट्टी मुख्य बाजार सहित बैंक एवं स्कूल को भी कार्यकर्ताओं ने पूर्णतः बंद करवा दिया अंत में जदिया बाजार को भी बंद कर किसानों के समर्थन में तथा कृषि कानून के विरोध में लोगों को एकजुट किया। भारत बंद में किसानों के साथ-साथ नौजवान ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!