भरभराकर मकान गिरने से दो मवेशी की मौत, एक व्यक्ति घायल !

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

भरभराकर मकान गिरने से दो मवेशी की मौत, एक व्यक्ति घायल !

 

बिहार/सुपौल: राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर शायत वार्ड 1 में शुक्रवार अहले सुबह अचानक एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो मवेशी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि राघोपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर शायत वार्ड 1 निवासी गीतानन्द साह अपने मकान में सो रहे थे। इसी क्रम में शुक्रवार अहले सुबह करीब 4 बजे अचानक उसे एक झटका लगा और भरभराकर मकान गिर गया। घटना में मौके पर दो मवेशी की मलबे से दबकर मौत हो गई, जबकि मकान में सो रहे गीतानन्द साह घायल हो गया।


इधर, मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद मलबा हटाकर गीतानन्द साह को बाहर निकाला गया। लोगों की मदद से घायल श्री साह को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल का उपचार जारी है।
इधर, पीड़ित श्री साह ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चल सका है। मकान तकरीबन 15 साल पुराना था। घटना में गृहस्ती के सैकड़ों सामान नष्ट हो गए। मकान सहित तकरीबन 8 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित श्री साह ने थाना और सीओ को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की।
वहीं सूचना के बाद प्रखंड प्रमुख मो. फिदा हुसैन, सीओ प्रीति कुमारी, सरपंच युवराज मंडल,रूपेश कुमार मंडल सहित कई लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।
सीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि घटना की जांचकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
प्रखंड प्रमुख मो. हुसैन ने कहा कि तत्काल आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी।

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पीड़ित परिवार

मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के लोग सदमे में हैं। पीड़ित गीतानन्द साह ने कहा कि वह मजदूर है। किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में माता, पिता, पत्नी, बच्चे सब हैं। मकान गिरने से परिवार के लोगों के सिर से छत छीन गया है। खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। सारा सामान मकान के मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर है। अभी तक सरकारी कोई सहायता राशि नहीं मिली है। मुआवजा राशि को लेकर सीओ और थाना को आवेदन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!