कार और बाइक की हुई आमने – सामने टक्कर, दो की मौत !

छातापुर: आशीष कुमार सिंह

 

कार और बाइक की हुई आमने – सामने टक्कर, दो की मौत !

बिहार/सुपौल: छातापुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय+उत्क्रमित हाई स्कूल महद्दीपुर के सामने SH 91 पर बाइक और कार के आमने सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुघर्टना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को पीएचसी छातापुर पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने 22 वर्षीय मो जुनेद पिता मोती रहमानी निवासी माधोपुर वार्ड संख्या 3 को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय मो शनाउल्लाह पिता मो हारीश निवासी माधोपुर वार्ड संख्या 5 तथा 30 वर्षीय मो अकबर पिता स्व मो इसलाम निवासी माधोपुर वार्ड संख्या 6 को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी अनुसार उक्त तीनों युवक भीमपुर की ओर से आ रहा था, महद्दीपुर हाईस्कूल के समीप उनकी बाइक की छातापुर की ओर से आ रही कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं जानकारी अनुसार रेफर किए गए घायल मो अकबर पिता स्व मो इसलाम की भी रास्ते में मृत्यु होने की बात कही जा रही है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने SH 91 को जाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!