चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के गवाह बने स्कूली बच्चे !

 

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के गवाह बने स्कूली बच्चे !

 

बिहार/सुपौल: भारत के महत्वाकांक्षी तीसरे चन्द्रमा मिशन चंद्रयान -3 के लेंडर मॉड्यूल को देखने के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष सहित विश्व के कई देश टीवी पर टक टकी निगाहें लगाए बैठे थे, इसी कड़ी में बुधवार को प्रखंड के राघोपुर नया बाजार स्थित डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चाँद पर चंद्रयान 3 की लाईव लेंडिंग देखकर ख़ुशी से झूम उठा। तालियों की गड़गडाहट एवं भारत माता की जयकारा से सम्पूर्ण विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। गौरतलब हो की 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरीकोटा स्थित सतीश धवन आंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम -3 एम -4 रॉकेट चंद्रयान -3 को लेकर रवाना हुआ था। उसी दिन से भारत वासियों में चाँद पर चंद्रयान 3 की शॉफ्ट लेंडिंग का बेसब्री से इन्तजार था। वैज्ञानिको के अनुसार बुधवार के संध्या चंद्रयान 3 की लेंडिंग की खबर पूरे विश्व को दी गयी थी। जिसे लेकर प्रखंड के राघोपुर नया बाजार स्थित डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल के सभागार भवन में भारत के इस ऐतिहासिक सफलता का गवाह बनने के लिए सैकड़ो बच्चों के लिए एक बड़ा सा पैनल लगाया गया।

जहाँ चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफलता पूर्वक लैंड होने का लाईव टेलीकाष्ट को देखकर सारे बच्चे ख़ुशी से झूम उठा। बच्चों ने ख़ुशी से विभोर होकर कहा की भारत के कदम भी अब चांद पर पड़ चुके हैं तथा वह भी विश्व के उन देशों की श्रेणी में शुमार हो गया है, जिन्होंने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। बुधवार की शाम जैसे ही चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ, सुदूर ग्रामीण इलाके सहित स्कूली बच्चों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा, सारे बच्चे भारत माता के जयकारा के साथ जश्न में डूबे नजर आये। एक दूसरे को बधाई देकर मिठाई बाँटते नजर आये।


लोगो ने कहा की भारत के वैज्ञानिकों ने जो कर दिखाया है वह हम सबको गौरवान्वित कर रहा है। इससे आने वाले दिनों में भारत विश्व गुरु बनेगा। कहा की अगर भारत के वैज्ञानिक ऐसा करते रहे तो भारत हमेशा विश्व में नंबर वन बना रहेगा। मौके पर विद्यालय निदेशक आर के रसिक, प्राचार्य राजेश आर्या, उप प्राचार्य सुनील कुमार, शिक्षक दीक्षा कुमारी, सुनीता कुमारी, नूतन झा, श्याम कुमार, सुजीत कुमार, कुमार भाष्कर, सुमन कुमारी, हर्षिता कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मनोज कुमार आदि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!