गोलीकांड में मामला दर्ज, सीने में लगी थी गोली, स्थिति नाजुक !

सुमित जायसवाल की रिपोर्ट

गोलीकांड में मामला दर्ज, सीने में लगी थी गोली, स्थिति नाजुक !

24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, जख्मी पटना के अस्पताल में भर्ती !

बिहार/अररिया: जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के बरदाहा के समीप बेलागंज घाट पर जमीनी विवाद में गोली कांड मामले में नरपतगंज पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि मामले को लेकर पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद ही आरोपियों की पहचान करते हुए आवेदन में नामजद अभियुक्त बनाया है। इसके बावजूद पुलिस का हाथ खाली है। लिहाजा, घटना में भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 15 निवासी सुनील मुखिया को सीने में गोली लगने के बाद पटना आईजीएमएस में जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। जबकि घटना में जख्मी उसके चाचा दिलीप मुखिया की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। सूचना के मुताबिक सुनील मुखिया के सीने से गोली नहीं निकाली गई, डॉक्टरों ने गोली निकालने के लिए कल तक का समय लिया है। जिसके बाद से परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है।


जानकारी अनुसार बीते मंगलवार की दोपहर भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज वार्ड 15 निवासी दिलीप मुखिया पत्नी ममता देवी, पुत्री प्रीति कुमारी समेत भतीजे सुनील मुखिया के साथ भाड़े का ट्रेक्टर लेकर बरदाहा के समीप बेलागंज घाट पर अपना निजी जमीन जोतने के लिए गया था। उसी क्रम में नामजद पांचो अभियुक्त आग्नेयास्त्र लेकर स्थल पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। इसके बाद ट्रेक्टर चालक पर भी गोली चलाया लेकिन ट्रेक्टर चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। लेकिन इसके बाद उक्त लोगों ने सुनील मुखिया के ऊपर गोली चला दिया।जिसके बाद गोली उसके सीने में उतर गई, जबकि दूसरी गोली उसके चाचा दिलीप मुखिया के सिर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद

जख्मी दिलीप मुखिया और उसके भतीजे को तत्काल नरपतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन सुनील मुखिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी उसकी स्थिति को बिगड़ते देख पटना रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति अब भी नाजूक बनी हुई है।

घटना के संदर्भ में नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। जिसके आधार पर कुछ लोगों को नामजद बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!