जमीन विवाद में चली गोली, दो घायल !

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा के साथ विकास आनंद

 

जमीन विवाद में चली गोली, दो घायल !

बिहार/सुपौल : करजाईन थाना क्षेत्र के फकीरना में महज सात इंच जमीन को लेकर दोनों पक्षों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार को घटी इस घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया।

एक पक्ष के तरफ से चलाई गई गोली लगने से पिता एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चन्दर चौधरी एवं सोनू चौधरी शामिल है, जिन्हें गंभीर अवस्था में राघोपुर रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां से दरभंगा रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों ने एनएच-106 को जाम कर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक एनएच-106 जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, डीएसपी बीरपुर रामानंद कुमार कौशल एवं इन्स्पेक्टर केवी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कर जाम खुलवाया तथा पीड़ित परिजनों से बात की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पड़ोसियों के बीच भूमि विवाद का मामला काफी दिनों से चल रहा था। इसी बीच शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें चन्दर चौधरी एवं सोनू चौधरी के सीने एवं पेट में गोली लग गई।

इस बारे में डीएसपी बीरपुर रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा था। जिसमें शुक्रवार को ही पुलिस एवं पंचों के द्वारा मामला सुलझा दिया गया था। फिर भी एक पक्ष के लोगों ने गैरजिम्मेदाराना हरकत करते हुए गोली चला दी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!