करजाईन में चला फिट इंडिया जागरूकता अभियान !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
करजाईन में चला फिट इंडिया जागरूकता अभियान !
बिहार/सुपौल: भारत सरकार के कार्यक्रम फिट इंडिया के तहत नेहरू युवा केंद्र सुपौल की राघोपुर प्रखंड इकाई एवं करजाईन बाजार स्थित श्री कृष्णा एकेडमी के द्वारा करजाईन बाजार में फिट इंडिया जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता अभियान के तहत श्री कृष्णा एकेडमी की छात्र-छात्रा, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ राघोपुर प्रखंड इकाई एनवाईवी स्वप्निल ठाकुर ने फ्रीडम रन फिट इंडिया जागरूकता मार्च निकाला। यह मार्च श्री कृष्णा एकेडमी परिसर से शुरू होकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तक परिभ्रमण पश्चात पुनः उसी रास्ते से करजाईन थाना तक पहुंचा।
इस दौरान छात्रों ने फिट इंडिया के नारे दिए। विद्यालय के निदेशक उपेंद्र सहनोगिया ने बताया कि श्री कृष्णा एकेडमी इस तरह के सामाजिक तथा जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। इस क्षेत्र के जनमानस को जागरूक करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है।
वहीं राघोपुर प्रखंड इकाई के एनवाईवी स्वप्निल ठाकुर ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हमारे बच्चे जब स्वस्थ रहेंगे तो उनका मानसिक संतुलन भी स्वस्थ रहेगा। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जन जन तक फिट इंडिया के संदेश को देने आए हैं ताकि भारत के प्रत्येक लोग योग और व्यायाम के फायदे को समझ सके, इससे जुड़े और निरोग रहे।
इस कार्यक्रम में भूपेंद्र नारायण सहनोगिया, शिक्षक सौरभ कुमार झा, नीरज, बबली, अंजलि, स्नेहा, प्रकृति, दीक्षा, भारती, निधि कुमारी, राजनंदिनी, शिवांश आनंद, ऋषभ राज, राजा कुमार, अभिजीत आनंद, रोहित कुमार सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।