मनाया गया स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती !

डेस्क

मनाया गया स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जयंती !

बिहार/सुपौल: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित कवि हृदय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भाजपा किशनपुर मंडल के सभी बूथों पर मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम मलाढ शक्ति केंद्र के महादलित टोला में आयोजित किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

स्व. बाजपेयी जी की जयंती पर मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी ने कहा कि खासकर मिथिलांचल एवं कोशी क्षेत्र के लोग इनके योगदान को भुला नहीं सकते। सपनों जैसा दिखने वाला कोशी में महासेतु का निर्माण आज ईस्ट वेस्ट कौरीडोर NH 57 से जुड़कर यह क्षेत्र आज भारत के मानचित्र पर है।

मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि कोशी महासेतु का नामकरण अटल महासेतु किया जाना चाहिए क्योंकि आज उन्हीं की देन है कि घंटों का सफर मिनटो में तय होती है। इस दौरान जयंती के अवसर पर महादलित बच्चों के बीच टॉफी, बिस्किट, कॉपी कलम एवं महिलाओं को फल वितरित कर जन्मदिन को मनाया गया।

इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुख वार्ड सदस्य संजय मुखिया, मलाढ पंचायत के मुखिया हीरा सदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मिथलेश झा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार जयसवाल, महामंत्री सुनील मंडल, विधानंद साह, अमोद झा, सुमन सादा, लक्ष्मण सादा,ब्रह्मनारायन सेठ, रामनाथ चौधरी, जयनंदन साह एवं कई महिलाएं भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!