मंगल कलश यात्रा से शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ !

डेस्क

मंगल कलश यात्रा से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ !

बिहार/पूर्णिया: सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन पूर्णिया के ई होम्स पनोरमा में किया जा रहा है। जिसको लेकर सिटी कालीघाट स्थित सौरा नदी से जल भरकर श्रद्धालु शहर के सदर थाना, स्टेशन रोड, कटिहार मोर, बेलोरी होते हुए कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में लोग बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

कलश यात्रा में बैण्ड-बाजा, डीजे पर महिलाए-युवती व बच्चे भी डांस कर रहे थे,यात्रा में रथ, घोड़ा के अलावे विभिन्न तरह के झाँकी साथ-साथ चल रही थी। जिसमें दहेज प्रथा, बाल-भ्रूण हत्या आदि जैसे सामाजिक जागरूकता संदेश था। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तथा श्रद्धालुओ को पीने के लिए शुद्ध पेयजल व सड़क मार्ग को भी साफ-सफाई कर पुण्य के भागी बन रहे थे।

कलश यात्रा विद्वानो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रातः सात बजे पूर्णिया सिटी काली मंदिर से निकलकर ई होम्स पनोरमा स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचा। जहां पर कलश को स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 01 बजे से कथा वाचक श्री गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज द्वारा कथा प्रारंभ किया गया।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में कथा स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था, कलश यात्रा के दौरान पूर्णिया पुलिस के विभिन्न थानो की पुलिस गाड़ी बुलिस बल के साथ चल रही थी। कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।

कलश यात्रा में कथा वाचक श्री गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज भी रथ पर सवार होकर चल रहे थे, वहीं कलश यात्रा में बच्चे विभिन्न वेश-भूषा में हनुमान जी, राम-लक्ष्मण, राधे कृष्ण के रूप में मनमोहक लग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!