नाबालिग लड़की व लड़का को हरियाणा पुलिस को किया सुपुर्द !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्र
नाबालिग लड़की व लड़का को हरियाणा पुलिस को किया सुपुर्द !
बिहार/सुपौल : हरियाणा से प्रेम प्रसंग में भगा कर लाई गई नाबालिग लड़की एवं लड़का को मंगलवार को हरियाणा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भपटियाही थानाक्षेत्र के नारायणपुर निवासी प्रमोद मुखिया गत दिनों हरियाणा के सोनीपत निवासी नाबालिग लड़की को भगा कर रतनपुर थानाक्षेत्र के सातेनपट्टी पंचायत के वार्ड 6 निवासी अपने नाना चुलाय मुखिया के घर आया था।
इसको लेकर 15 अगस्त के दिन दो समुदायों में विवाद भी शुरू हो गया। घटना की सूचना के बाद रतनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार नाबालिग लड़का-लड़की को थाना लाया था। इसके बाद नाबालिग लड़की से जानकारी लेकर उसके स्वजनों से रतनपुर पुलिस ने बात की और हरियाणा के सोनीपत के कुंडली थाने को भी जानकारी दी।
हरियाणा पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही वह रतनपुर थाना पहुंची। सोनीपत के कुंडली थाना के पदाधिकारी शमसेर सिंह ने बताया कि इस नाबालिग लड़की के स्वजनों ने अपहरण का मामला कांड संख्या 472/21 दर्ज करवाया था। जानकारी मिलने के बाद लड़की बरामदगी के लिए रतनपुर थाना पहुंचे हैं।
वहीं रतनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि नाबालिग लड़की एवं लड़का को सूचना मिलने पर सातेनपट्टी वार्ड 06 से अपने कब्जे में लिया गया था। मंगलवार को हरियाणा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।