नमामि गंगे आयोजन में निर्मल गंगा के साथ नमामि गंगे आरती के साथ चलाया गया गंगा स्वछता अभियान !

मुंगेर: सोनू झा

 

नमामि गंगे आयोजन में निर्मल गंगा के साथ नमामि गंगे आरती के साथ चलाया गया गंगा स्वछता अभियान !

 

बिहार/मुंगेर: मुंगेर नमामि गंगे स्वच्छता अभियान के तहत  दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ सोझी घाट का साफ सफाई कर किया गया। जहां जिलापदाधिकारी नवीन कुमार सहित पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी गण द्वारा वृक्षारोपण तथा घाटों की सफ़ाई की गयी।

जिलापदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह गंगा ही है जो मुंगेर वासियों को पानी उपलब्ध कराती है। यहाँ लोग स्न्नान,ध्यान करते है एवं दैनिक कार्य की शुरुआत यहीं से करते है। भारत सरकार द्वारा जो गंगा स्वच्छता की मुहिम छेड़ी गयी है उसी का अंश मुहिम यहां भी चलाया जा रहा है।बच्चों और लोगों को इसे लेकर जागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 


उन्होने लोगों से अपील किया कि गंगा में किसी प्रकार का कूड़ा कचरा न डालें तथा गंगा को साफ रखने में अपनी सहभागिता निभाये। नगर निगम के माध्यम से भी मुहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। स्वच्छता में मुंगेर का पूरे देश व राज्य में अच्छा स्थान रहा है। निश्चय ही नगर निगम इसके लिए बधाई के पात्र है। इस मौके पर कई अधिकारी सहित  अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!