पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाई !

मुंगेर: सोनू झा

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाई !

बिहार/मुंगेर: मुंगेर डीलर के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा। वही इस घटना में संलिप्त तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे का बन, धारदार गड़ासा,दो देशी कट्टा,02 जिन्दा कारतूस,03 मोबाईल और मृतक का टुटा हुआ मोबाईल किया बरामद।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

एसपी ने कहा कि मृतक राजा कुमार गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को डेढ़ लाख रूपये दिए थे और जिसे मृतक बार -बार मांग कर रहा था नहीं देने पर विकाश ने अपने दो सहयोगी नितीश कुमार और दीपक कुमार को राजा कुमार की हत्या करने के लिए 10 -10 हजार में तय किया था।

दरअसल मामला है की धरहरा थाना अंतर्गत माताडीह गांव निवासी कृष्ण देव साह के पुत्र राज कुमार को 14 अक्टूबर की देर रात अपने जन -वितरण प्रणाली के गोदाम में सोये अवस्था में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वही इस घटना के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मुंगेर पुलिस की तकनीकी के सहयोग से पुलिस ने इस घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त विकास कुमार, नितीश कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त लोहे का बन धारदार गड़ासा को भी बरामद किया।

एसपी ने कहा की मृतक और मुख्य अभियुक्त के बीच पैसे के लेन -देन का प्रमुख कारण है। आगे उन्होंने कहा की मुख्य अभियुक्त ने राजा कुमार की हत्या के लिए दो अपने सहयोगी को दस हजार देने की बात कही जिसमे दोनों को चार -चार हजार रूपये अग्रिम दिया। एसपी ने कहा राजा ने डेढ़ लाख रूपये विकाश को दिया था और विकाश ने कुछ पैसे दिए थे लेकिन मृतक ने बचे पैसे की मांग कर रहा था नहीं देने पर मृतक ने विकास से कहा की तुम्हारी हम बेइज्जती कर देंगे। जिसके डर के कारण विकास ने राजा की हत्या का प्लान बनाया। उन्होंने कहा की इस घटना को उजागर करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को रिवार्ड दिया जायेगा। उन्होंने कहा सभी गिरफ्तार अभियुक्त माताडीह गावं के है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!