प्रदीप कुमार को मिलेगा महात्मा गांधी अवार्ड !

gaurish mishra

करजाईन: गौरीश मिश्रा

प्रदीप कुमार को मिलेगा महात्मा गांधी अवार्ड !

बिहार/सुपौल: प्रतिभा वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव प्रदीप कुमार मेहता को महात्मा गांधी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष मीनू कुमारी ने बताई कि संकट हरण सहयोग समिति द्वारा पटना में आयोजित महात्मा गांधी अवार्ड -2022 में यह सम्मान दिया जाएगा।

यह सम्मान उन लोगों के लिए है, जो अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्य किए हैं l प्रतिभा वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2019 से बेटी के सम्मान में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 में भी मास्क वितरण, सेनिटाइजेसन छिड़काव के साथ कई परिवार को गोद लिया गया था। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा भी चलाया गया था। समय-समय पर और भी सामाजिक कार्य में संस्था योगदान करते रहता है। जिसके कारण संस्था के सचिव प्रदीप कुमार मेहता को 16 जुलाई 2022 को महात्मा गांधी अवार्ड-2022 से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!