प्रखंड कार्यालय परिसर में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन !

abhishek kumar shingh

सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

प्रखंड कार्यालय परिसर में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन !

बिहार/सुपौल: राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. कमल प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं मोदी सरकार पर बीते 9 सालों में देश को कई तरह से नुकसान पहुंचाने की बात कही।


वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई के साथ लोग आज केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान हैं। मोदी सरकार विज्ञापन और गोदी मीडिया के सहारे अपना चेहरा चमकाने में लगी है। संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केंद्र सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले अधिकारियों, पत्रकारों और नेताओं को सीबीआई, ईडी या अन्य संवैधानिक संस्थाओं के जरिए डराकर उसपर काबू करना चाहती है। केंद्र सरकार खाद्य सामग्री से लेकर पाठ्यपुस्तक पर टैक्स वसूल कर रही है। जिसे जनता देख रही है। आगामी चुनाव में जनता अपने वोट से मोदी सरकार को जवाब देगी।

मौके पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी, जदयू जिला महासचिव मो. नूर आलम, बैधनाथ प्रसाद रौशन, मनोज यादव, अर्जुन जायसवाल, राजद नेता सह फिंगलास मुखिया प्रकाश कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर टुन्ना, मो. बशीर, महेन्द्र गुप्ता, राधा देवी, मितन प्रसाद यादव, दीपक चौधरी, चंदेश्वर साह, रविन्द्र विश्वास, कृष्ण कुमार, फैयाज आलम, मो. अखलाख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!