पृथ्वी दिवस के मौके पर किया गया पौधों का वितरण, जल व पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया जागरूक !

सुपौल/छातापुर: आशीष कुमार सिंह

पृथ्वी दिवस के मौके पर किया गया पौधों का वितरण, जल व पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया जागरूक !

बिहार/सुपौल: पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाये जा रहे सामाजिक मुहिम के तहत आंदोलन के जिला संयोजक द्वारा सोमवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर विद्यालयी बच्चों के बीच फलदार ,छायादार व इमारती पौधों का वितरण किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

छातापुर मुख्यालय स्थित एस डी बोर्डिंग स्कूल के प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संस्था के जिला संयोजक रामप्रकाश रवि ,शिक्षाविद अमृत साहू,वेदानंद मंडल ,शालिग्राम पांडेय, हरेराम पांडेय, केशव कुमार गुड्डू, गुंजन भगत, शुशील प्रसाद कर्ण, शिवकुमार भगत, संजीव भगत, गौरीशंकर भगत, मृत्युंजय कुमार(वन उप परिसर पदाधिकारी छातापुर),राजीव झा,मोनू कुमार मेनन, दिनेश,ओमप्रकाश सिन्हा, चंद्रदेव पासवान ,किशोर कुमार झा, सँतोष भगत समेत अन्य राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

उक्त अवसर पर जिला संयोजक श्री रवि ने उपस्थित गणमान्य लोगों के साथ सामूहिक रूप से पौधरोपण कर वन व जल संरक्षण को ले ग्यारह सूत्री संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर न केवल मानव का अपितु लाखों ,करोड़ों प्रजातियों का वास है | इनके जीवन के संरक्षण हेतु वन एवं जल का संरक्षण आवश्यक है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती।

मौके पर 11 सूत्री संकल्प के साथ पृथ्वी के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन के लिए उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!