राष्ट्रीय महासचिव बने वैद्यनाथ मेहता, लोगों ने दी बधाई !

gaurish mishra

करजाइन: गौरीश मिश्रा

राष्ट्रीय महासचिव बने वैद्यनाथ मेहता, लोगों ने दी बधाई !

बिहार/सुपौल : राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशानुसार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद के द्वारा भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व आईआरएस अधिकारी बैद्यनाथ मेहता को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

इनके मनोनयन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार, नीलांबर मेहता, जवाहर ऋषिदेव, गोवर्धन मेहता, इफ्तेखार आलम, मनोज कुमार गुड्डू , पंकज साह, राम लखन भारती, युवा जिलाध्यक्ष रामचंद्र मेहता, पूर्व मुखिया अर्जुन मेहता, जिप सदस्य गौतम कुमार, पूर्व जिप सदस्य अशोक मेहता, नसीव लाल सदा, संजय साह डब्लू, सीताराम मेहता, दिवाकर गुप्ता, आलोक झा, चंदन मेहता, इजहार आलम, कृत्यानंद मंडल, महेंद्र राम, विकास यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

वहीं नव मनोनीत राष्ट्रीय महासचिव बैद्यनाथ मेहता ने बताया कि पार्टी के द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद जी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही पार्टी ने उनपर जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी का जो उद्देश्य और मिशन है उसमें कामयाब करेंगे। मालूम हो कि विगत 27 मई को सुपौल गांधी मैदान में उपेंद्र कुशवाहा के हाथों वैद्यनाथ मेहता ने रालोजद की सदस्यता ग्रहण किया था। उक्त सदस्यता ग्रहण समारोह में भारी संख्या में समर्थक गांधी मैदान पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!