सम्मान पाकर गदगद दिखी प्रमुख, हर समस्या के निदान का दी भरोसा !

सुपौल/छातापुर: आशीष कुमार सिंह

सम्मान पाकर गदगद दिखी प्रमुख, हर समस्या के निदान का दी भरोसा !

 

बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखंड के लालगंज पंचायत मेें प्रखंड प्रमुख आशिया देवी के सम्मान में ग्रामीणों के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सदस्य राजकुमार सिंह के आवास पर रविवार को आयोजित समारोह के दौरान पूर्व उपमुखिया सीता देवी के नेतृत्व में महिलाओ ने प्रमुख का माला पहनाकर स्वागत किया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

मौके पर कई गणमान्य व ग्रामीण मौजूद थे, समारोह के दौरान ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख के समक्ष कई समस्याओं को रखा और उसके निदान की मांग की, साथ ही गांव में सार्वजनिक शौचालय निर्माण करवाने की भी मांग रखी, कहा कि कई टोले व मुहल्ले पक्की सडक से नहीं जुड पाये हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को खासकर बरसात अवधि में आवागमन को लेकर विकट समस्या उत्पन्न हो जाती है।

समस्याओं से अवगत होने के बाद प्रखंड प्रमुख ने सभी समस्याओ के अविलंब समाधान हेतू आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया, प्रमुख ने बताया कि वह क्षेत्रीय भ्रमण पर निकली थी, इस क्रम में लालगंज में ग्रामीणों की समस्याओ को सुना और उसका निदान करने का भरोसा दिया गया है, बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण कर लोगों की समस्याओ से रूबरू होने का कार्यक्रम सभी पंचायतों मे लगातार चलेगा।

मौके पर प्रमुख पति सरयूग सरदार, पुत्रवधू नीशा देवी के अलावे पंसस राजकुमार सिंह, जिला राजद के प्रधान महासचिव भुवनेश्वर नीजपुरिया, विद्यानंद चौहान, रामविलास सिंह, रमेश शर्मा, सुकदेव मंडल, लक्षमी पासवान, बिंदा देवी, बचिया देवी, सेविका रौशनी देवी, आशा कार्यकर्ता सरीता देवी, संजय सरदार, किशोर कुमार, सोमन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!